7 अगस्त 2019 - 13:54
बोल्टन वाइट हाउस से ड्रोन से मेरी हत्या की साज़िश को सीधे निर्देषित कर रहे थेः निकोलस मादुरो

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ड्रोन से उनकी हत्या की साज़िश के नए आयाम का ख़ुलासा किया है।

स्पुतनिक न्यूज़ के अनुसार, निकोलस मादुरो ने कहा कि इस बात के ठोस सुबूत हैं कि ड्रोन से उनकी हत्या की साज़िश अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने तय्यार की थी।

5 अगस्त 2018 को वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास में सैन्य परेड के दौरान मादुरो के भाषण स्थल के निकट कई ड्रोन नज़र आए थे जो उनके अंगरक्षकों की चौकसी की वजह से मार गिराए गए। इस घटना में वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति को कोई नुक़सान नहीं हुआ था जबकि कई सैनिक घायल हुए थे।

इस घटना के कई दिन बाद मादुरो ने कहा था कि उनकी हत्या की नाकाम योजना दक्षिणपंथी विरोधियों की साठगांठ से रची गयी थी जिसमें अमरीका और कोलंबिया की गुप्तचर सेवाएं लिप्त थीं।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने इस बारे में कहा कि हत्या की साज़िश के एक साल बाद आज मैं यह कह रहा हूं कि मैरे पास ऐसे सुबूत हैं जिनसे पता चलता है कि जॉन बोल्टन वाइट हाउस से इस साज़िश को दिशा निर्देशित कर रहे थे।